बुधवार के दिन ना करें ये 7 काम, पड़ता हैं नकारात्मक असर

By: Ankur Wed, 15 July 2020 06:55:22

बुधवार के दिन ना करें ये 7 काम, पड़ता हैं नकारात्मक असर

हर व्यक्ति चाहता हैं कि वह जो भी कोई काम करें उसमें उसे सफलता प्राप्त हो और वह काम बिना किसी विघ्न के पूरा हो। लेकिन उस काम के लिए जरूरी होती हैं शुभ शुरुआत। आज बुधवार का दिन हैं और कई लोग आज के दिन को शुभ मानते हुए कार्य की शुरुआत करते हैं। लेकिन कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें बुधवार के दिन किया जाए तो इसका नकारात्मक असर आपकी जिंदगी पर पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं बुधवार के दिन भूलकर भी कौनसे काम नहीं करने चाहिए।

- बुधवार के दिन मां-बहन और बेटी समान स्त्रियों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आप बड़े-बड़े कार्य को अपने बौद्धिक कौशल से आसानी से कर गुजरेंगे। आज के दिन मां और बहन समान महिला को हरे वस्त्र या चूड़िया दान करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,wednesday effect,negative effect on work ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, बुधवार के वर्जित काम, काम में नकारात्मकता

- बुधवार के दिन आर्थिक मामलों में उधार लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। इससे आर्थिक मामलों में कामयाबी नहीं मिलती हैं। आज के दिन उधार में दिया गया पैसा अथवा लिया गया धन लाभकारी नहीं होता है। आज के दिन लिया गया कर्ज आर्थिक हानि की ओर ले जाता है। इसलिए ध्यान से आज के दिन कर्ज न लें।

- बुध ग्रह वाणी और संवाद का कारक होता है। बुधवार के दिन कड़वे वचन का प्रयोग करना बुध ग्रह को कमजोर बनाता है। इसलिए आज के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। घर में धन-समृद्धि आएगी।

- बुधवार के दिन आर्थिक निवेश करना हानि का सौदा हो सकता है। आर्थिक हानि से बचने के लिए बुधवार के दिन भूलकर भी निवेश न करें। निवेश करने के लिए सबसे उत्तम दिन शुक्रवार का होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,wednesday effect,negative effect on work ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, बुधवार के वर्जित काम, काम में नकारात्मकता

- बुधवार के दिन भूलकर भी किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। बल्कि आज के दिन उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आपके कार्य सिद्ध होंगे। आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि आज के दिन किन्नरों को कुछ दान जरूर दें।

- बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर दिशाशूल होता है। इस दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आज के दिन पश्चिम की ओर यात्रा नहीं करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति महाराज की आराधना करना शुभ होता है।

- पति की लंबी और दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं को बुधवार के दिन काले वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही न ही शादीशुदा महिलाओं को आज के दिन काले रंग के आभूषणों को धारण करना चाहिए। इस दिन हरे वस्त्रों का प्रयोग करना लाभकारी होता है।

ये भी पढ़े :

# आपकी जिंदगी के राज खोलती हैं जीवनरेखा, जानें कैसे लगाए इसका पता

# आपके जीवन की हर समस्या का निवारण करेंगे फिटकरी के ये उपाय

# दरिद्रता का कारण बनते हैं शाम के समय किए गए ये काम

# तवे से जुड़ी ये गलतियां बनती हैं आपकी कंगाली का कारण

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com